Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
केशव
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

कूडो चैंपियनशिप में बीकानेर के 72 खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दम खम,  बीकानेर के इतिहास में राष्ट्रीय स्तर अब तक की बड़ी टीम की भागीदारी

Bansal
D1
D2
D3
D4
D5
D6
5 hours ago
कूडो चैंपियनशिप में बीकानेर के 72 खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दम खम,  बीकानेर के इतिहास में राष्ट्रीय स्तर अब तक की बड़ी टीम की भागीदारी


कूडो चैंपियनशिप में बीकानेर के 72 खिलाड़ी दिखाएंगे अपना दम खम,  बीकानेर के इतिहास में राष्ट्रीय स्तर अब तक की बड़ी टीम की भागीदारी
 बीकानेर।  कूडो इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ इण्डिया  के द्वारा आठ दिवसीय चैम्पियनशिप,17वीं कूडो नेशनल टूर्नामेंट,18वीं अक्षय कुमार कूडो इन्टरनेशनल टुर्नामेन्ट, 7वी कूडो फेडरेशन कप, 12 नवम्बर  से 18 नवम्बर  2026 तक वीर सावरकर स्टेडियम, अहमदाबाद (गुजरात) में आयोजित की जायेगी जिसमें बीकानेर के 72 कूडोकाज मार्शल आर्टिस्ट व 5 ऑफिशियल सहित 77 सदस्य भाग लेंगे।
कूडो राजस्थान के मुख्य कोच रेन्शी प्रीतम सैन ने जानकारी देते हुए बताया कि कूडो इण्डिया द्वारा आयोजित चैम्पियनशिप मेें राजस्थान टीम की ओर से बीकानेर के 72 कूडोकाज महिला व पुरूष के विभिन्न आयु एवं भार वर्ग मेें भाग लेंगे जो कि बीकानेर के इतिहास में किसी भी मार्शल आर्ट के टूर्नामेन्ट अब तक की बड़ी टीम की भागीदारी है जिसमें महिला वर्ग में - आरोही शर्मा, अंकिता मारू, युवनाशी गहलोत, पुरवांशी जोशी, नंदिनी जोशी,हिमाशी शर्मा, सौम्या जनागल, प्रियदर्शनी शेखावत, डिंपल, दिव्या शर्मा, वैशाली नागल, मानवी भाटी, आयना पाबरी, प्राची सुथार, प्रियांशी पंवार, मनश्वी खत्री, पियूषा पड़वा, हिमानी मौर्य, सैमया मौर्य,  जिज्ञासा मिड्ढा, गुंजन आचार्य, ख्याति अग्रवाल, ट्वीशा तंवर, काशिका,तनिशा, सीया, रितिका सारन, पारुल, कुंजल, यानवी, आदया, दीपाक्षी राठौड़, दीक्षा स्वामी, भावना जोशी,  तथा पुरूष वर्ग में - तनिष्क सैन, सक्षम मोर्य, दिव्यांश चौधरी, राघव माधव, नीलकंठ, शिवाय भोजक, शशि गहलोत, मोहित प्रजापत, चिरंजीव तिवाड़ी , आदित्य राज राइका, आरव सिंह रावत, पुनीत लिलर, श्लोक गोस्वामी, चिराग सिंह चारण, छितिज गोयल, युवराज जनागल, अंकित बिश्नोई, आशीष गुर्जर, करण, नैतिक, निकुंज, निश्वन्त व्यास, गर्वित सिहाग, तुभ्यम बैद, तेजस कुमार खुडिया, खुश सांड, मेहताब हक़, हितांश सदारांगनी, हितेश कौरा, सक्षम धारणिया, सुशान भारवानी, विराट पंडित, कुणाल सुथार, हरीश सुथार, प्रद्युमन खिलाड़ीयों के रूप में हिस्सा लेंगे ।कूडो राजस्थान की अध्यक्ष सेन्सेई सोनिका सैन ने बताया कि कूडो खेल विश्व की लोकप्रिय मिक्स्ड मार्शल आर्ट में से एक है। इस चैम्पियनशिप में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को सरकारी नौकरी का लाभ मिलेगा।
सेन्सई सोनिका सैन ने बताया कि तीनों चैम्पियनशिप में रेन्शी प्रीतम सेन, सेन्सेई सोनिका सैन, सेन्सई ब्रह्म प्रकाश सरवटे, सेन्सई विजय सिंह, सेन्सेई नदीम हुसैन रेफरीशिप की भूमिका निभायेंगे।
77 सदस्यों की टीम के मुख्य कोच  रेन्शी प्रीतम सैन होंगे।
संस्था पदाधिकारी देवेन्द्र कुमार बिश्नोई , नगेन्द्र सिंह शेखावत, ज्योतिप्रकाश रंगा, एडवोकेट श्रीभगवान मारू, दिव्या डूमरा, नीलम जौहरी, सुषमा राय, नवरतन अग्रवाल व स्थानीय खिलाडिय़ों ने शुभकामनाऐं दी।

D7
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: