खेत की डिग्गी में डूबने से 60 वर्षीय वृद्ध की मौत, पुलिस जांच में जुटी
खेत की डिग्गी में डूबने से 60 वर्षीय वृद्ध की मौत, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर। लूणकरणसर थाना क्षेत्र के फुलदेसर गांव स्थित एक खेत की डिग्गी में डूबने से 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। रविवार सुबह शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रोझा निवासी भंवरलाल (60) पुत्र रामचंद्र रोझ का शव नेतराम सींवर के खेत में बनी डिग्गी में तैरता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही लूणकरणसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सामाजिक संस्था टाइगर फोर्स के कार्यकर्ताओं की सहायता से शव को डिग्गी से बाहर निकलवाया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव को लूणकरणसर उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और डिग्गी में डूबने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ