शहर के इस इलाके में 54 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
शहर के इस इलाके में 54 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बीकानेर। शहर के मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र में एक 54 वर्षीय व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 25 अक्टूबर को करीब 3 बजे इस संबंध में पुलिस को सूचना मिली थी। रिपोर्ट में महावीर सिंह ने बताया कि उनके चाचा सुमेर सिंह (54), निवासी मुक्ताप्रसाद नगर, ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक पिछले 15 से 20 दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे थे। हालांकि, घटना के कारणों की जांच की जा रही है। परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच एसआई सुशीला को सौंपी है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ