खेत की पानी की डिग्गी में डूबने से 50 वर्षीय किसान की मौत
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के कितासर गांव में खेत की पानी की डिग्गी में डूबने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान नोरंगलाल मेघवाल (50), निवासी जैतासर, थाना रतनगढ़ के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।
मिली जानकारी के अनुसार, नोरंगलाल खेत में बूस्टर चला रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पानी की डिग्गी में गिर गया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद मृतक के शव को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ