Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

पिकनिक पर आए 48 स्कूली बच्चों को फूड प्वाइजनिंग, लस्सी पीने के बाद उल्टी-पेट दर्द की शिकायत

rk
1 month ago
पिकनिक पर आए 48 स्कूली बच्चों को फूड प्वाइजनिंग, लस्सी पीने के बाद उल्टी-पेट दर्द की शिकायत

पिकनिक पर आए 48 स्कूली बच्चों को फूड प्वाइजनिंग, लस्सी पीने के बाद उल्टी-पेट दर्द की शिकायत

श्रीगंगानगर जिले के जैतसर स्थित स्कूल के करीब 48 बच्चे फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। स्कूल स्टाफ के साथ नेतेवाला वाटर पार्क पिकनिक पर गए बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सभी बच्चों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला, पीएमओ डॉ. सुखपाल सिंह बराड़ और नर्सिंग ऑफिसर रविंद्र शर्मा अस्पताल पहुंचे और बच्चों के इलाज की मॉनिटरिंग शुरू की। डॉक्टरों की टीम लगातार बच्चों की स्थिति पर नजर रख रही है। फिलहाल सभी बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, स्कूल प्रबंधन की ओर से गुरुवार सुबह बच्चों को पिकनिक के लिए नेतेवाला वाटर पार्क ले जाया गया था। वहां पहुंचने के बाद कुछ बच्चों में उल्टी और पेट दर्द जैसे लक्षण दिखने लगे। इसके बाद स्टाफ ने तुरंत सभी बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: