Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

प्रदेश के 472 स्कूलों का होगा कायाकल्प, 401 करोड़ रूपए की स्वीकृतियां जारी

Bansal
7 hours ago
प्रदेश के 472 स्कूलों का होगा कायाकल्प, 401 करोड़ रूपए की स्वीकृतियां जारी

खुलासा न्यूज,बीकानेर। प्रदेश में निकाय चुनावोंं के बाद अब पंचायत चुनावों को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गयी। इसी बीच सरकार ने स्कूलों को लेकर एक बड़ा एलान किया है। राजस्थान सरकार ने सरकारी स्कूलों के भवन और सुविधाओं को लेकर बड़ा फैसला किया है। राज्य के 472 सरकारी स्कूलों के भवन निर्माण और पुनर्निर्माण के लिए 401 करोड़ 3 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है। नाबार्ड की आरआईडीएफ योजना के तहत मंजूर इस राशि से स्कूलों में नए भवनों के साथ स्मार्ट क्लासरूम, विज्ञान प्रयोगशाला, फर्नीचर, बिजली और पेयजल जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

 


सरकार की यह स्वीकृति ऐसे समय में आई है, जब प्रदेश में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव की तैयारियां तेज हो रही हैं। सरकारी स्कूलों की जर्जर इमारतों और बुनियादी सुविधाओं की कमी का मुद्दा लंबे समय से चर्चा में रहा है। पिछले वर्ष झालावाड़ में स्कूल भवन गिरने से सात बच्चों की मौत के बाद सरकारी स्कूलों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे थे। इसके बाद न्यायालय की सख्ती के बीच सरकार ने प्रदेशभर के स्कूल भवनों की स्थिति का तकनीकी सर्वे कराया था।

 


राजस्थान के 41 जिलों में सरकारी स्कूल भवनों की जरूरतों के आधार पर तैयार कार्ययोजना के तहत 472 स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा। 401 करोड़ रुपए से अधिक की मंजूर राशि से भवन निर्माण के साथ स्मार्ट क्लासरूम, विज्ञान प्रयोगशाला, फर्नीचर, बिजली और पेयजल जैसी सुविधाएं विकसित करने का प्रावधान है।

 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: