Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: घर के सामने बने पानी के कुंड में गिरने से 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Bansal sadi
1 month ago
बीकानेर: घर के सामने बने पानी के कुंड में गिरने से 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत

बीकानेर: घर के सामने बने पानी के कुंड में गिरने से 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत

बीकानेर। पांचू थाना क्षेत्र के चिताणा गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 46 वर्षीय व्यक्ति की पानी के कुंड में गिरने से मौत हो गई। मृतक के पुत्र कैलाशराम मेघवाल ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता खेताराम पुत्र मलूराम जाट (46) रविवार सुबह करीब 4:30 बजे घर से बाहर शौचालय/पेशाब के लिए निकले थे। इसी दौरान घर के सामने बने पानी के कुंड के पास उनका पैर फिसल गया और वे उसमें गिर गए।

कुंड में डूबने से खेताराम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पांचू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। बाद में शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। मृतक के पुत्र कैलाशराम की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच थाना प्रभारी द्वारा की जा रही है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: