Khulasa Online
TM Jewellers
Sanskar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

मंत्री सुमित गोदारा की पहल पर इस नगरपालिका क्षेत्र में लगी 450 स्ट्रीट लाइटें

rk
2 weeks ago
मंत्री सुमित गोदारा की पहल पर इस नगरपालिका क्षेत्र में लगी 450 स्ट्रीट लाइटें

खुलासा न्यूज,बीकानेर। नगर पालिका नापासर में वर्ष 2025-26 की बजट घोषणा के तहत स्वीकृत 500 नई स्ट्रीट लाइटों में से 450 स्ट्रीट लाइटें लगाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष स्ट्रीट लाइटें भी जल्दी लगा दी जाएगी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा के प्रयासों से पालिका क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विश्वास तेजी से हो रहा है।

 

इसी श्रृंखला में आमजन को बेहतर एवं सुदृढ़ प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध हो इसके मद्देनजर यह पहल की गई है। नई स्ट्रीट लाइटें लगने से बाजारों, मुख्य मार्गों एवं आवासीय गलियों में पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित होगी, जो नागरिकों की सुविधा के साथ सुरक्षा की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण साबित होंगी। 


अधिशासी अधिकारी अलका बुरड़क ने बताया कि आमजन की मांग के अनुरूप पालिका क्षेत्र में 450 स्ट्रीट लाइटें लगा दी गई हैं। इसके साथ ही जिन विद्युत खम्भों पर पूर्व में स्विच वायर उपलब्ध नहीं थे, उन सभी खाली पोलों पर पहले आवश्यक स्विच वायर लगाने का कार्य कराया गया। इसके बाद वहां स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं।


उन्होंने बताया कि नगर पालिका का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में बेहतर प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराना है, जिससे रात्रि के समय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिले तथा क्षेत्र की सुरक्षा एवं सौंदर्यीकरण को भी बढ़ावा मिले।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: