Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

राजस्थान में बड़ा हादसा: डिग्गी में डूबने से 4 बच्चों की मौत, मृतकों में 3 सगी बहनें और 1 ममेरा भाई

Bansal
5 hours ago
राजस्थान में बड़ा हादसा: डिग्गी में डूबने से 4 बच्चों की मौत, मृतकों में 3 सगी बहनें और 1 ममेरा भाई

राजस्थान में बड़ा हादसा: डिग्गी में डूबने से 4 बच्चों की मौत, मृतकों में 3 सगी बहनें और 1 ममेरा भाई

जैसलमेर।  जिले के रूपसी गांव में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। खेत में बनी पानी की गहरी डिग्गी में डूबने से तीन सगी बहनों और उनके ममेरे भाई की मौत हो गई। तीनों बहनें छुट्टियां बिताने अपने ननिहाल आई हुई थीं। दोपहर में बच्चे खेत में खेल रहे थे। इसी दौरान एक बच्ची का पैर फिसल गया और वह डिग्गी में गिर गई। उसे डूबता देख बाकी तीनों बच्चे भी उसे बचाने के लिए पानी में उतर गए, लेकिन डिग्गी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाने के कारण चारों की डूबने से मौत हो गई। हादसा सदर थाना क्षेत्र के रूपसी गांव में दोपहर करीब तीन बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, खेत में चार बच्चों के साथ एक छोटा बच्चा भी मौजूद था। उसने चारों को डिग्गी में डूबते देखा तो दौड़कर पास के खेत में काम कर रहे लोगों को सूचना दी। इसके बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों को बचाने के प्रयास शुरू किए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

जेसीबी से तोड़ी डिग्गी, बाहर निकाले शव
डिग्गी गहरी होने के कारण बच्चों को बाहर निकालने में परेशानी हुई। इसके बाद मौके पर जेसीबी बुलाई गई। उसकी मदद से डिग्गी को तोड़कर पानी खाली किया गया। काफी मशक्कत के बाद चारों बच्चों के शव बाहर निकाले जा सके। हादसे के बाद परिजन और ग्रामीण चारों बच्चों को तत्काल जैसलमेर के जवाहिर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: