बीकानेर: 39 किलो डोडा पोस्त बरामद, चार जनों को इस जगह से पकड़ा
बीकानेर। पूगल थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चक 38 डीओडीडी हनुमान नगर के पास से 39 किलो 250 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। यह कार्रवाई 'ऑपरेशन नीलकंठ' के तहत की गई। आरोपियों के कब्जे से नशे के कारोबार में इस्तेमाल की जा रही एक स्कॉर्पियो और एक स्विफ्ट कार भी जब्त की गई है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अनूपाराम उर्फ नरपत, सवाई सिंह, भादर सिंह और किशन सिंह के रूप में हुई है। पूगल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच दंतौर एसएचओ सुरेंद्र बारूपाल को सौंपी गई है। यह कार्रवाई पूगल थाना अधिकारी समरवीर सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ