Khulasa Online
TM Jewellers
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
KHAOSA

बीकानेर: खेत में पानी की डिग्गी में डूबने से 35 वर्षीय युवक की मौत

Bansal
7 hours ago
बीकानेर: खेत में पानी की डिग्गी में डूबने से 35 वर्षीय युवक की मौत

बीकानेर: खेत में पानी की डिग्गी में डूबने से 35 वर्षीय युवक की मौत

श्रीकोलायत। निंबडियासर गांव में खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक खेत में पानी चलाने गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह पानी से भरी डिग्गी में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई राजाराम ने पुलिस को रिपोर्ट देकर मर्ग दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, उगाराम बिश्नोई झझू निवासी राजेंद्र पंचारिया के खेत में काश्तकार के रूप में काम करता था। 23 अक्टूबर की रात खेत में पानी चल रहा था। पानी चालू करने के लिए डिग्गी की तरफ जाते समय उसका पैर फिसल गया और वह डिग्गी में गिर गया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।
सुबह डिग्गी में तैरता मिला शव: रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह खेत मालिक राजेंद्र पंचारिया और उसका बेटा पवन डिग्गी की तरफ गए तो पानी में उगाराम का शव तैरता दिखाई दिया। इसकी सूचना मृतक के भाई राजाराम को दी गई। मौके पर पहुंचकर राजाराम ने डिग्गी के किनारे पैर फिसलने के निशान देखे और भाई का शव पानी में पाया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: