33 वर्षीय युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की
लूणकरणसर। बीकानेर जिले की लूणकरणसर तहसील के धीरेरा गांव में एक 33 वर्षीय युवक की आत्महत्या का मामला सामने आया है। युवक ने अपने मकान में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, धीरेरा निवासी भागीरथ मुंड ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया कि उसके भाई जगदीश उम्र 33 वर्ष की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसी के चलते 23 अक्टूबर 2026 की रात को उसने अपने मकान में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने 24 अक्टूबर को मर्ग दर्ज किया। मामले की जांच एएसआई धर्मवीर कर रहे हैं। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जांच में जुटी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ