बीकानेर: 30 वर्षीय युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या
बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रीडी में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय पोकरराम ने खेजड़ी के पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों की मदद से शव को नीचे उतारा गया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक शादीशुदा था तथा उसका 8 वर्षीय बेटा भी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ