Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 27वीं वार्षिक प्रतिनिधि सभा आयोजित

Bansal
3 months ago
पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 27वीं वार्षिक प्रतिनिधि सभा आयोजित

खुलासा न्यूज,नेटवर्क। यूथ हॉस्टल, ग्रेटर रातानाडा, जोधपुर में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 27वीं वार्षिक प्रतिनिधि सभा का आयोजन किया गया। सभा में देशभर से आए पूर्व सैनिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा पूर्व सैनिकों के कल्याण, समस्याओं एवं उनके निराकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।


इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बीकानेर इकाई के संरक्षक कर्नल हेम सिंह शेखावत, सेवा मेडल के सानिध्य में इकाई अध्यक्ष सार्जेंट तोड़ाराम गोलिया, इकाई सचिव सार्जेंट ओंकार सिंह भाटी, उपाध्यक्ष सूबेदार किशन सिंह शेखावत एवं सह सचिव सूबेदार गिरधर सिंह राठौड़ ने प्रतिनिधि सभा में भाग लिया।


बीकानेर इकाई के संरक्षक कर्नल हेम सिंह शेखावत, सेवा मेडल ने कहा कि इस प्रकार की पूर्व सैनिक प्रतिनिधि सभाओं का प्रतिवर्ष आयोजन अत्यंत आवश्यक है। इन सभाओं के माध्यम से पूर्व सैनिकों के कल्याण से संबंधित विभिन्न योजनाओं, सुविधाओं एवं समस्याओं की जानकारी प्राप्त होती है। साथ ही, विभिन्न स्तरों पर समन्वय स्थापित कर पूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्रभावी एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाता है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक देश की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे चुके हैं और उनके कल्याण एवं सम्मान से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ उठाना परिषद का प्रमुख दायित्व है। वार्षिक प्रतिनिधि सभा पूर्व सैनिकों के बीच संवाद, समन्वय और संगठनात्मक मजबूती का महत्वपूर्ण माध्यम है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: