बीकानेर: सोलर प्लांट से 27 सोलर प्लेट चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर: सोलर प्लांट से 27 सोलर प्लेट चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर। जामसर थाना क्षेत्र के कालासर स्थित सोलर प्लांट से 27 सोलर प्लेट चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार 18 अगस्त की रात अज्ञात आरोपी कालासर सोलर प्लांट के ब्लॉक नंबर 10 से 27 नग सोलर प्लेट चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्लांट की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब चोरी हुए सोलर पैनल और आरोपियों का पता लगाने के प्रयास कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ