बीकानेर: 26 वर्षीय विवाहिता की मौत, पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शुरू की जांच
बीकानेर: 26 वर्षीय विवाहिता की मौत, पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शुरू की जांच
पांचू। बीकानेर जिले के पांचू थाना क्षेत्र के बंधाला गांव में 26 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना 26 अक्टूबर को दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मृतका की पहचान मंजू देवी पत्नी निहालचंद बिश्नोई, उम्र 26 वर्ष, निवासी बंधाला, थाना पांचू, जिला बीकानेर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, विवाहिता अपने कमरे में मृत अवस्था में मिली। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
इस संबंध में मृतका के ससुर रामस्वरूप पुत्र पोकरराम बिश्नोई, उम्र 52 वर्ष, निवासी बंधाला ने पुलिस को रिपोर्ट दी। रिपोर्ट के आधार पर पांचू थाने में मर्ग दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ