एम्स बीएससी नर्सिंग परीक्षा में सिंथेसिस के 25 विधार्थी चयनित
बीकानेर। बीकानेर की प्रतिष्ठित प्री-मेडिकल व प्री-इंजीनियरिंग संस्थान सिंथेसिस के अकादमिक निदेशक डॉ. श्वेत गोस्वामी ने बताया कि शनिवार को जारी किए गए एम्स बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के परिणामों में संस्थान के 25 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। संस्थान की होनहार छात्रा प्रेरणा ने अखिल भारतीय स्तर पर 922वीं रैंक हासिल कर संस्थान और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
अन्य उच्च रैंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में दक्षा वर्मा , दीपाक्षी, कुदसू की जशोदा करीर, जाह्नवी, निकिता, अंकिता, गजल, दिशा दैया, खुशबू मोदी, संतोष, डिम्पल, शिखा मेघवाल, मनीषा सियाग, भावना कँवर और माया शामिल हैं।
सफल विद्यार्थियों ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय संस्थान के बेहतरीन स्टडी मटेरियल, नियमित टेस्ट सीरीज और शिक्षकों के व्यक्तिगत मार्गदर्शन को दिया है। यहाँ विधार्थियो को नीट के साथ रिस्क कवरिंग हेतु ऐसी परीक्षाओं के लिए भी मोटीवेशन दिया जाता है।
एम्स द्वारा जारी आधिकारिक कैटेगरी वाइज कट-ऑफ हेतु आल इंडिया रैंक सामान्य श्रेणी में 21,648 ओबीसी 26,041, ईडब्ल्यूएस 21,638, एससी 27,532 और एसटी में 27,531 रही अर्थात इस रैंक तक के विधार्थियो को काऊन्सलिंग हेतु इलीजिबल घोषित किया गया है। विगत वर्ष कट आफ आल इंडिया रैंक जनरल श्रेणी में 2257, ओबीसी श्रेणी में 4213, ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 4681, एससी श्रेणी में 11590 और एसटी श्रेणी में 23462 रही थी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ