आचार संहिता से पहले 25 आरएएस को बदला10 अफसर एपीओ 15 का ट्रांसफर; सभी रिलीव और तुरंत जॉइनिंग करने के आदेश
आचार संहिता से पहले 25 आरएएस को बदला10 अफसर एपीओ 15 का ट्रांसफर; सभी रिलीव और तुरंत जॉइनिंग करने के आदेश
जयपुर। राज्य सरकार ने पंचायतीराज चुनावों की आचार संहिता से ठीक पहले पहले 25 आरएएस अफसरों तबादले इनमें 10 अफसरों को एपीओ किया गया है। जबकि, 15 का ट्रांसफर किया गया है। जिसमें नरेन्द्र पाल सिंह अतिरिक्ति आयुक्त सीएडी आईजीएनपी बीकानेर को अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट जैसलमेर, अनिल कुमार पूनिया को रजिस्ट्रार गोविन्द्र गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय बांसवाड़ा वहीं श्याम सुंदर बेनीवाल को ब्यावर से उपखंड अधिकारी हनुमानगढ़ लगाया गया है।
इस फेरबदल में ज्यादातर एसडीओ स्तर के अफसर शामिल हैं। वन राज्यमंत्री संजय शर्मा से अनबन की खबरों के बीच अलवर नगर-निगम कमिश्नर को भी एपीओ किया गया है।
पंचायतीराज चुनावों की आचार संहिता लगने के बाद कलेक्टर, एसडीओ, तहसीलदार से लेकर चुनाव से जुड़े अफसर कर्मचारियों के तबादले नहीं किए जा सकते। केवल विशेष परिस्थ्तियों में ही राज्य निर्वाचन आयोग की मंजूरी लेकर ही तबादले किए जा सकते हैं।
जिस कमिश्नर से नाराजगी उन्हें भी हटाया
शुक्रवार (2 अक्टूबर) को अलवर में गांधी जयंती पर नगर निगम पहुंचे वन मंत्री संजय शर्मा के प्रोटोकॉल में मेयर और आयुक्त के नहीं आने के मामले में हुए विवाद के बाद आज एक्शन हुआ है। वन मंत्री की नाराजगी के बाद आज अलवर नगर निगम आयुक्त लक्ष्मीकांत कटारा को एपीओ कर दिया है।
दरअसल, गांधी जयंती पर शुक्रवार सुबह संजय शर्मा नगर निगम पहुंचे थे, लेकिन प्रोटोकॉल में मेयर सुमनलता और कमिश्नर लक्ष्मीकांत कटारा नहीं दिखे। दावा किया जा रहा है कि इसी कारण वो नाराज हो गए थे। शर्मा ने अकेले ही महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया था।
ये अधिकारी भी एपीओ
सरकार ने एडीएम झुंझुनू अजय कुमार आर्य, एडीएम जैसलमेर परसाराम, डूंगरपुर जिला परिषद सीईओ हनुमान सिंह राठौड़, बारां एडीएम भंवर लाल जनागल, सवाईमाधोपुर एसडीओ मांगी लाल, बारां एसडीओ सुनील कुमार झिंगोनिया, मंडावर एसडीओ प्रियंका बडग़ूजर, भीलवाड़ा के फूलियाकलां एसडीओ अरूण कुमार जैन और किशनगंज एसडीओ हेमन्त कुमार घनघोर को भी एपीओ किया है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ