पुलिस पार्टी पर पत्थरबाजी और मारपीट का आरोप, एफआईआर में 23 लोग नामजद
पुलिस पार्टी पर पत्थरबाजी और मारपीट का आरोप, एफआईआर में 23 लोग नामजद
छतरगढ़। छतरगढ़ कस्बे की ग्राम पंचायत केला में सरपंच चुनाव परिणाम के बाद हुए बवाल मामले में पुलिस ने 23 लोगों पर मामला दर्ज किया है, वहीं 150 से 200 अन्य भी शामिल है। इस संबंध में एएसआई रामचरण ने मुकदमा दर्ज करवाया है, जिसकी जांच थानाधिकारी नवनीत सिंह कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने सरपंच चुनाव हारने के बाद एकराय होकर पंचायत मुख्यालय कैला में अवैध रूप से प्रवेश कर पुलिस पार्टी पर पत्थरबाजी की, पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की तथा राजकार्य में बाधा पहुंचायी। इस विवाद में सार्वजनिक संपति को भी काफी नुकसान पंहुचाया गया। एफआईआर में बरकत पुत्र मोहम्मद अली जोइया, गांधी मेघवाल उर्फ मेणचंद, याकूब खां पुत्र हाजी कायमखानी, गुलाम रसूल पुत्र सबू खां, मुनाफ अली पुत्र शेर मोहम्मद, अतु खां सांखला, अमीर शाह पुत्र वजीर शाह, रहमान पुत्र फतू खां, नसीर खां बलोच, मोहम्मद दीन अल्लायार, जमील खां पुत्र रास्ते खां, बबलू पुत्र अशकर अली, जगमाल खां पुत्र मांगे खां मलाणा, मुख्तयार पुत्र अजमल, इमरान खां पुत्र सदाम खां जोईया, इकबाल पुत्र रमजान जोईया, लाल खां पुत्र मांझी खां, कमाल खां पुत्र मीठे खां, नूर मोहम्मद पुत्र समू खां मलाणा, मांझी खां पुत्र कानू खां जोईया, समू खां पुत्र लेखू खां जोईया, गुलाम नबी पुत्र इब्राईम खां मलाणा, मुस्ताक अली पुत्र शेर मोहम्मद को नामजद किया गय है तथा 150-200 व्यक्ति अन्य है। पुलिस का कहना है कि घटना स्थल के दौरान बने वीडियो के जरिए अन्य आरोपियों की पहचान की जाएगी और कार्रवाई की जाएगी।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ