बीकानेर: अचानक बिना बताए घर से लापता हुई 22 वर्षीय विवाहिता
बीकानेर/श्रीकोलायत। श्रीकोलायत थाना क्षेत्र के नयागांव से 22 वर्षीय एक विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। काफी तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
थानाधिकारी जसवीर कुमार के अनुसार नयागांव निवासी सोनू (22) पत्नी गोकुल बुधवार, 3 जून को शाम करीब 4 बजे बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गईं। काफी समय तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के क्षेत्रों में उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया।
मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने विवाहिता की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस और परिजन विभिन्न स्तरों पर खोजबीन में जुटे हुए हैं। साथ ही सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से भी जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी को महिला के संबंध में कोई जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में दें।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ