Khulasa Online
Solar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

बीकानेर: 22 वर्षीय विवाहिता के साथ चाकू की नोक पर दुष्कर्म का आरोप, नामजद युवक के खिलाफ मामला दर्ज

Solar 2
1 month ago
बीकानेर: 22 वर्षीय विवाहिता के साथ चाकू की नोक पर दुष्कर्म का आरोप, नामजद युवक के खिलाफ मामला दर्ज

बीकानेर: 22 वर्षीय विवाहिता के साथ चाकू की नोक पर दुष्कर्म का आरोप, नामजद युवक के खिलाफ मामला दर्ज

Solar 4

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ घर में घुसकर चाकू की नोक पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार 22 वर्षीय विवाहिता ने रिपोर्ट में बताया कि 7 अगस्त को दोपहर करीब 1 बजे वह अपनी डेढ़ वर्षीय बच्ची के साथ घर पर अकेली थी। उसके पति तथा सास-ससुर खेत में काम करने गए हुए थे। इसी दौरान एक युवक उसके घर में घुस आया और मुख्य गेट बंद कर दिया।

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। रिपोर्ट के अनुसार करीब 1:30 बजे जब उसके पति और सास-ससुर खेत से वापस घर पहुंचे तो आरोपी उन्हें देखकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी और उसी दिन श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई रतनलाल को सौंपी गई है।

Solar 3

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: