बीकानेर: करंट की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत
बीकानेर। करंट की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना रीडी गांव की है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात एक 22 वर्षीय युवा किसान बिजली हादसे का शिकार बन कर अपनी जान गंवा बैठा। रीडी निवासी खेताराम अपने पैतृक खेत में कृषि कार्य कर रहा था एवं इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे लेकर श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंचें, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस भी मौके पर पहुंची एवं शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। श्रीडूंगरगढ़ थाने के एसआई मोहनलाल ने बताया कि इस संबध में मृतक के ताऊ के बेटे भाई शिवदयाल जाट ने मर्ग दर्ज करवाई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ