Khulasa Online
Solar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

22 वर्षीय युवक ने घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या की, घर में मचा हडक़ंप

Solar 2
2 weeks ago
22 वर्षीय युवक ने घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या की, घर में मचा हडक़ंप


22 वर्षीय युवक ने घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या की, घर में मचा हडक़ंप
 बीकानेर। बीकानेर के सुजानदेसर क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक 22 वर्षीय युवक का शव उसके घर में फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर गंगाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 3 बजे सुजानदेसर पुराने कुएं के पास स्थित एक मकान में युवक के फंदे से लटके होने की सूचना मिली। सूचना पर गंगाशहर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस की मौजूदगी में शव को नीचे उतारकर पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया।
मृतक की पहचान संदीप पुत्र प्रेमरतन 22 वर्ष, निवासी सुजानदेसर के रूप में हुई है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना की सूचना मिलते ही खिदमतगार खादिम सोसायटी और असहाय सेवा संस्थान की एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंची। संस्था से जुड़े शोएब भाई, राजा कुमार, शकील, जुनैद व राजकुमार खडग़ावत सहित अन्य सदस्यों ने शव को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और परिजनों के बयान सहित अन्य पहलुओं के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Solar 4

 

Solar 3

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: