Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

बीकानेर: 20 वर्षीय युवती घर से हुई लापता, परिजनों ने जताई अपहरण की  आशंका

Bansal
6 hours ago
बीकानेर: 20 वर्षीय युवती घर से हुई लापता, परिजनों ने जताई अपहरण की  आशंका

बीकानेर: 20 वर्षीय युवती घर से हुई लापता, परिजनों ने जताई अपहरण की  आशंका

बीकानेर। जसरासर थाना क्षेत्र के कुंकणिया बेरासर गांव से 20 वर्षीय युवती के बिना बताए घर से चले जाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने युवती के अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

युवती के भाई ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी 20 वर्षीय बहन 13 सितंबर 2026 को सुबह करीब 10 बजे बिना बताए घर से कहीं चली गई। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। परिजनों ने आसपास के क्षेत्र, रिश्तेदारी और परिचितों के यहां काफी तलाश की, लेकिन युवती का कोई पता नहीं चल सका।

रिपोर्ट में युवती के भाई ने शक जताया है कि उसकी बहन के मोबाइल पर बाधनूं निवासी लीलाधर जाट का फोन आया था। भाई ने आशंका जताई कि वह युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया हो सकता है।

पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई भागीरथ राम को सौंपी गई है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: