20 वर्षीय युवक ने उठाया खौफनाक कदम,फांसी लगाकर की आत्महत्या
बीकानेर। नोखा के रोड़ा गांव में गुरुवार सुबह 20 वर्षीय युवक ने अपने खेत की ढाणी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान विशाल गोस्वामी पुत्र गोवर्धन गोस्वामी के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विशाल अविवाहित था और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही थी।
जानकारी के अनुसार, मृतक का परिवार रोड़ा गांव से कक्कू की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित अपनी रिहायशी ढाणी में रहता है। गुरुवार सुबह इसी ढाणी में युवक ने फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर छा गई।
रोड़ा सरपंच ऋषिराज सिंह सहित मृतक के परिजन और ग्रामीण जिला अस्पताल पहुंचे, जहां शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ