Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

घर से 19 वर्षीय युवती हुई लापता, जेवर और 30 हजार रुपए भी गायब, युवक पर आरोप

Bansal sadi
2 weeks ago
घर से 19 वर्षीय युवती हुई लापता, जेवर और 30 हजार रुपए भी गायब, युवक पर आरोप

 घर से 19 वर्षीय युवती हुई लापता, जेवर और 30 हजार रुपए भी गायब, युवक पर आरोप 

बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र से 19 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के भाई ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाकर बताया कि 22 अगस्त की रात करीब 2 बजे वह नींद से उठा तो उसकी बहन कमरे में नहीं मिली। परिवार के अन्य सदस्यों को जगाकर आसपास तलाश की गई तो घर से सोने का चिक, कानों के झुमके और 30 हजार रुपए भी गायब मिले।

परिजनों ने युवती की आसपास तलाश करने के साथ स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। फुटेज में बिना नंबर की एक सफेद बोलेरो गाड़ी दिखाई दी। रिपोर्ट के अनुसार, मोहल्ले के तीन लोगों ने युवती को सफेद रंग की बोलेरो में बैठते हुए देखने की बात बताई है।

युवती के भाई ने रिपोर्ट में नापासर थाना क्षेत्र के मुंडसर निवासी ओमप्रकाश पुत्र केशाराम पर बहला-फुसलाकर युवती को ले जाने का संदेह जताया है। रिपोर्ट में युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने का भी उल्लेख किया गया है।

थानाधिकारी कविता पूनिया ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच एएसआई धर्मचंद मीणा को सौंपी गई है। पुलिस युवती की तलाश में जुटी हुई है और सीसीटीवी फुटेज सहित मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: