दवा समझकर जहरीला पदार्थ पी गई 19 वर्षीय युवती, इलाज के दौरान मौत
दवा समझकर जहरीला पदार्थ पी गई 19 वर्षीय युवती, इलाज के दौरान मौत
बीकानेर। जिले के कोलायत थाना क्षेत्र के राजनेरी गांव में एक दर्दनाक घटना में 19 वर्षीय युवती की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार युवती ने गलती से घर में रखा कोई जहरीला पदार्थ दवा समझकर पी लिया, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। पुलिस के अनुसार मृतका के भाई शिवलाल पुत्र भंवरलाल जाट ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उसकी 19 वर्षीय बहन छैलू की 20 जून की रात करीब 10 बजे अचानक तबीयत खराब हो गई।
परिजनों को आशंका है कि छैलू ने घर में रखा कोई जहरीला पदार्थ दवा समझकर सेवन कर लिया था। इसके बाद उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
घटना की सूचना मिलने पर कोलायत थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की जांच एएसआई सहीराम कर रहे हैं। पुलिस जहरीले पदार्थ के सेवन के कारणों और परिस्थितियों की जांच में जुटी हुई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ