Khulasa Online
Breaking
• NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

बीकानेर: 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, कारणों का नहीं हुआ खुलासा

rk
1 month ago
बीकानेर: 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, कारणों का नहीं हुआ खुलासा

बीकानेर: 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, कारणों का नहीं हुआ खुलासा

खुलासा ऑनलाइन, खाजूवाला। सीमावर्ती क्षेत्र खाजूवाला के वार्ड नंबर 5 स्थित कैलाश पुरी कॉलोनी में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 18 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान आकाश दीप के रूप में हुई है, जिसने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तुरंत खाजूवाला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई और पूरे इलाके में भी मातम छा गया। सूचना मिलने पर खाजूवाला पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: