Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

रात में परिवार के साथ सोई 18 वर्षीय युवती हुई अचानक हुई गायब... तलाश में जुटे परिजन

Bansal
6 hours ago
रात में परिवार के साथ सोई 18 वर्षीय युवती हुई अचानक हुई गायब... तलाश में जुटे परिजन

रात में परिवार के साथ सोई 18 वर्षीय युवती हुई अचानक हुई गायब... तलाश में जुटे परिजन

पांचू। पांचू थाना क्षेत्र के किशनासर स्थित खेत की ढाणी से 18 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। युवती रात को परिवार के साथ खाना खाकर सोई थी, लेकिन मध्यरात्रि के बाद बिना किसी को बताए ढाणी से चली गई। सुबह परिजनों को उसके लापता होने की जानकारी मिली।

पुलिस के अनुसार खेताराम पुत्र रामेश्वरलाल जाट ने रिपोर्ट दी कि वह अपने भाई के साथ करीब तीन साल से पांचू थाना क्षेत्र के किशनासर में खेत में काश्त कर रहे हैं। 16 सितंबर की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गए थे। इसी दौरान भैराराम की 18 वर्षीय पुत्री भी परिवार के साथ ढाणी में सो गई थी।

रिपोर्ट के मुताबिक मध्यरात्रि के बाद युवती बिना किसी को बताए ढाणी से कहीं चली गई। सुबह उठने पर परिजनों को उसके लापता होने का पता चला। इसके बाद परिवार ने आसपास के क्षेत्र और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिल सका।

परिजनों की रिपोर्ट पर पांचू थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण की जांच हेड कांस्टेबल मांगीलाल द्वारा की जा रही है। पुलिस युवती की तलाश के साथ मामले की जांच में जुटी हुई है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: