Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
Tarun kumar
Deepak vyash
ashvini middha
dharamveer nahta
Chetna choudhary
Chetna choudhary
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

राजस्थान में 18 सरकारी पीटीआई बर्खास्त, डिग्री मिसमैच होने के बाद हुई कार्रवाई

Bansal sadi
4 months ago
राजस्थान में 18 सरकारी पीटीआई बर्खास्त, डिग्री मिसमैच होने के बाद हुई कार्रवाई

राजस्थान में 18 सरकारी पीटीआई बर्खास्त, डिग्री मिसमैच होने के बाद हुई कार्रवाई

​बांसवाड़ा जिले के सरकारी स्कूलों में कार्यरत 18 शारीरिक शिक्षकों (PTI) को बर्खास्त कर दिया गया। डिग्री मिसमैच होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी जयदीप पुरोहित ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। इन शिक्षकों ने आवेदन के समय जो डिग्री दिखाई थी, वह बाद में जमा कराए गए दस्तावेज से मेल नहीं खा रही थी। मामला ग्रेड थर्ड पीटीआई भर्ती-2022 का है। निदेशालय से प्रदेश के कुल 35 PTI की लिस्ट आई थी। इसमें से 19 बांसवाड़ा के थे। 1 मामले की गहन जांच के लिए संयुक्त निदेशक उदयपुर को भेजा गया है। इन सभी शिक्षकों को अक्टूबर 2023 में पोस्टिंग मिली थी।

​जयदीप पुरोहित ने कहा- कर्मचारी चयन बोर्ड ने इन अभ्यर्थियों को अपनी बात रखने का एक मौका भी दिया था। बोर्ड की सुनवाई में संतोषजनक जवाब और सही दस्तावेज पेश नहीं करने पर बोर्ड ने इनकी पात्रता को गलत माना और शिक्षा निदेशक को इनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। ​पुरोहित ने बताया कि बर्खास्त किए गए शिक्षक जिले के अलग-अलग स्कूलों में तैनात थे। इनमें मुख्य रूप से ​सज्जनगढ़, ​गांगड़तलाई, ​बागीदौरा, ​आनंदपुरी क्षेत्र के स्कूल में तैनात थे। निदेशालय से आदेश मिलने के बाद 2 दिनों के भीतर सभी संबंधित स्कूलों के प्रिंसिपल्स को बुलाकर इन शिक्षकों की बर्खास्तगी के आदेश थमा दिए गए। मामले में कर्मचारी चयन बोर्ड के निर्देशों पर कार्रवाई की गई है। निदेशालय से सूची दी गई थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: