Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

पानी की जगह मौत पी गई  17 वर्षीय किशोरी, बोतल में रखा अज्ञात पदार्थ बना जानलेवा

6 hours ago
पानी की जगह मौत पी गई  17 वर्षीय किशोरी, बोतल में रखा अज्ञात पदार्थ बना जानलेवा
पानी की जगह मौत पी गई  17 वर्षीय किशोरी, बोतल में रखा अज्ञात पदार्थ बना जानलेवा
 
बीकानेर। जिले के गजनेर थाना क्षेत्र के भेलासर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पानी समझकर बोतल में रखा पेय पदार्थ पीने से 17 वर्षीय किशोरी की तबीयत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए पहले गजनेर अस्पताल और फिर बीकानेर रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
मृतका के पिता करणाराम ने इस संबंध में मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार उनकी 17 वर्षीय पुत्री कविता, जो कचरा बिनने का काम करती थी, घर से काम पर गई हुई थी। इसी दौरान उसने वहां रखी एक ठंडे पेय की बोतल को पानी समझकर उसमें मौजूद पेय पदार्थ पी लिया।
 
पेय पदार्थ पीने के कुछ ही समय बाद कविता की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल गजनेर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीबीएम अस्पताल, बीकानेर रेफर कर दिया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बोतल में कौन-सा पदार्थ था और मौत का वास्तविक कारण क्या है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: