खेत में फसल के बीच छिपे सांप ने 17 वर्षीय किशोरी को डंसा, इलाज के दौरान मौत
खेत में फसल के बीच छिपे सांप ने 17 वर्षीय किशोरी को डंसा, इलाज के दौरान मौत
बीकानेर। गजनेर थाना क्षेत्र में खेत में काम कर रही 17 वर्षीय किशोरी को फसल के बीच छिपे सांप ने डंस लिया। सांप के डंसने के बाद परिजन उसे उपचार के लिए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर 2026 को आरडी 832 अंगनेऊ निवासी आशु सिंह की 17 वर्षीय पुत्री नरेश कंवर खेत में फसल के बीच काम कर रही थी। इसी दौरान फसल में छिपे सांप ने उसके दाहिने पैर पर डंस लिया। घटना के बाद किशोरी की तबीयत बिगड़ गई।
परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर गजनेर थाना पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई।
पुलिस ने इस संबंध में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम सहित आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया की गई।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ