बीकानेर: घर से निकला 17 वर्षीय किशोर लापता, परिजनों में चिंता; पुलिस ने शुरू की तलाश
बीकानेर: घर से निकला 17 वर्षीय किशोर लापता, परिजनों में चिंता; पुलिस ने शुरू की तलाश
बीकानेर। शहर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र से एक 17 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। घर से निकला किशोर देर शाम तक वापस नहीं लौटा, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस के अनुसार, मुक्ताप्रसाद सेक्टर-7 निवासी पवन थरेजा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका 17 वर्ष 7 माह का पुत्र सक्षम दोपहर करीब 3:30 बजे घर से निकला था, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।
परिजन की रिपोर्ट के आधार पर मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ किशोर की तलाश में जुटी हुई है। यदि किसी व्यक्ति को सक्षम के संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो तत्काल मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस को सूचित करने की अपील की गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ