बीकानेर: स्प्रे करते समय 17 वर्षीय किशोर की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान हुई मौत
बीकानेर: स्प्रे करते समय 17 वर्षीय किशोर की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान हुई मौत
बीकानेर। जिले के खाजूवाला थाना क्षेत्र में खेत में कीटनाशक दवा का स्प्रे करते समय जहरीली दवा के प्रभाव से एक 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, चक 01-02 एचडब्ल्यूएम निवासी शैतान सिंह पुत्र पुरखाराम नायक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 11 जुलाई को उसका भतीजा प्रकाश पुत्र रामलाल खेत में फसल पर कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान जहरीली दवा का असर उसके शरीर पर हो गया, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान प्रकाश ने दम तोड़ दिया। किशोर की मौत से परिवार में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर खाजूवाला थाना पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एसआई मोनू सिंह को सौंपी गई है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ