16 वर्षीय नाबालिग घर से लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मां ने थाने पहुंचकर दर्ज करवाया मामला
16 वर्षीय नाबालिग घर से लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
मां ने थाने पहुंचकर दर्ज करवाया मामला
श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग के घर से लापता होने का मामला सामने आया है। नाबालिग की मां ने एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस को दी रिपोर्ट में महिला ने बताया कि उसकी देवरानी का भानजा कालूराम निवासी भीखनेरा उनके घर आता-जाता था। आरोप है कि वह उसकी बेटी को परेशान करता था। इस संबंध में उसे कई बार समझाइश भी दी गई थी।
महिला के अनुसार, 15 नवंबर की रात परिवार खाना खाकर सो गया था। रात करीब 11 बजे जब उसकी आंख खुली तो बेटी अपने बिस्तर पर नहीं मिली। परिजनों ने आसपास और अन्य जगहों पर तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। परिवार ने आरोप लगाया कि युवक नाबालिग को डरा-धमकाकर और बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई भंवरू खां को सौंपी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ