बीकानेर में 16 वर्षीय नाबालिग घर से निकली, दो दिन से तलाश जारी, नहीं मिला कोई सुराग
बीकानेर में 16 वर्षीय नाबालिग घर से निकली, दो दिन से तलाश जारी, नहीं मिला कोई सुराग
बीकानेर। कोतवाली थाना क्षेत्र से एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के बिना बताए घर से निकलने का मामला सामने आया है। परिजनों ने पुलिस को रिपोर्ट देकर नाबालिग की तलाश करने की गुहार लगाई है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार राजकुमार निवासी बिहार, हाल किरायेदार दर्जियो का मोहल्ला, कोतवाली थाना क्षेत्र ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया की उनकी 16 वर्षीय साली हीरा कुमारी पुत्री छरीलाल 30 सितंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे छबीली घाटी सेवा सदन के पास स्थित घर से बिना बताए निकल गई। परिजनों ने अपने स्तर पर करीब दो दिन तक आसपास और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन नाबालिग का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से नाबालिग की तलाश करने की गुहार लगाई। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ