Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने भारतीय टीम के सबसे युवा खिलाड़ी, श्रेयस अय्यर को मिली टी-20 कप्तानी

rk
2 weeks ago
15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने भारतीय टीम के सबसे युवा खिलाड़ी, श्रेयस अय्यर को मिली टी-20 कप्तानी

15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने भारतीय टीम के सबसे युवा खिलाड़ी, श्रेयस अय्यर को मिली टी-20 कप्तानी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट में एक नया इतिहास बन गया है। 15 साल 71 दिन के वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए चुने जाने वाले अब तक के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें जून-जुलाई में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज तथा सितंबर में आयोजित होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है। वहीं, चयनकर्ताओं ने टी-20 टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर को सौंप दी है। तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है, जबकि पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव को इस टीम में जगह नहीं मिली है।

शेफाली और सचिन का रिकॉर्ड टूटा
वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय टीम में चयन के मामले में महिला क्रिकेटर Shafali Verma और महान बल्लेबाज Sachin Tendulkar का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले शेफाली वर्मा 15 साल 220 दिन की उम्र में भारतीय टीम के लिए चुनी जाने वाली सबसे युवा खिलाड़ी थीं। वहीं पुरुष क्रिकेट में यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिनका चयन 16 साल 194 दिन की उम्र में हुआ था।

डेब्यू का भी रिकॉर्ड बना सकते हैं
यदि वैभव को आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे या एशियन गेम्स में एक भी मैच खेलने का मौका मिलता है तो वह भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर भी बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड शेफाली वर्मा (15 साल 239 दिन) और सचिन तेंदुलकर (16 साल 205 दिन) के नाम दर्ज है। 
वैभव सूर्यवंशी का चयन भारतीय क्रिकेट के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इतनी कम उम्र में राष्ट्रीय टीम में जगह बनाकर उन्होंने युवा खिलाड़ियों के लिए एक नई मिसाल कायम की है।

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।

Basic School
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: