बीकानेर में 15 साल की किशोरी घर से लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश
बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोरी के घर से बिना बताए चले जाने का मामला सामने आया है। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार घटना 3 अक्टूबर 2026 को शाम करीब 4 बजे की है। किशोरी के घर से बिना बताए चले जाने के बाद परिजनों ने आसपास और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक समुंदर सिंह कर रहे हैं। पुलिस किशोरी की तलाश के लिए संभावित स्थानों पर जानकारी जुटा रही है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ