बीकानेर: 15 वर्षीय किशोरी लापता, जताई अपहरण की आशंका, मामला दर्ज
बीकानेर: 15 वर्षीय किशोरी लापता, जताई अपहरण की आशंका, मामला दर्ज
बीकानेर। जिले के कोलायत थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाकर उसकी तलाश करने की मांग की है। पुलिस के अनुसार, किशोरी 22 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 10 बजे तक घर पर थी, लेकिन इसके बाद अचानक लापता हो गई। परिजनों ने आसपास और अन्य स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पिता के अनुसार, लापता होने के समय किशोरी ने सफेद रंग का कुर्ता और सफेद प्लाजो पहन रखा था। उन्होंने आशंका जताई कि उनकी बेटी कहीं चली गई है या किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका अपहरण कर लिया है। कोलायत थाना पुलिस ने 26 अक्टूबर को मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई रोहिताश कर रहे हैं और पुलिस किशोरी की तलाश में जुटी है।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ