Khulasa Online
TM Jewellers
Hospital
Suhag
BANSAL 2
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
Sambhav Hospital
jeevan raksha
KHAOSA

बीकानेर: इस उपकेंद्र में 15-20 लोगों ने लिया हमला, दो सुरक्षा गार्ड घायल

Bansal
5 hours ago
बीकानेर: इस उपकेंद्र में 15-20 लोगों ने लिया हमला, दो सुरक्षा गार्ड घायल

बीकानेर: इस उपकेंद्र में 15-20 लोगों ने लिया हमला, दो सुरक्षा गार्ड घायल 

बीकानेर। बज्जू थाना क्षेत्र के बीकमपुर स्थित केवी भड़ला-3 पावर ग्रिड उपकेंद्र में 15-20 लोगों ने घुसकर सुरक्षा कर्मियों से मारपीट की। घटना में दो सुरक्षा गार्ड घायल हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी चंद्रजीतसिंह भाटी ने बताया कि पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ महाप्रबंधक सुरेंद्र कुमार ने बज्जू थाने में रिपोर्ट दी। रिपोर्ट के मुताबिक 9 नवंबर को शाम करीब 7:30 बजे बीकमपुर निवासी चेनाराम और जीवनराम ने उपकेंद्र पर तैनात सुरक्षा गार्डों से गाली-गलौज की। आरोप है कि दोनों 15-20 साथियों के साथ दो वाहनों में उपकेंद्र पहुंचे। उन्होंने वाहनों से मुख्य प्रवेश द्वार को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त किया और परिसर में घुस गए।

रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने लोहे की सरियों और पत्थरों से सुरक्षा कर्मियों पर हमला किया। सुरक्षा गार्ड नरपतसिंह के सिर में गंभीर चोट लगी और वे बेहोश हो गए। गज्जेसिंह भी घायल हुए। आरोपियों ने करीब 15-20 मिनट तक परिसर में तोड़फोड़ की और पावर ग्रिड की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। रिपोर्ट में गज्जेसिंह और किचन स्टाफ के सवाई सिंह के मोबाइल फोन व अन्य सामान छीनने और जाते समय धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: