Khulasa Online
TM Jewellers
jagran
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

खेत में घुसकर 13 वर्षीय बच्चे से मारपीट, बचाने आए पिता पर भी लाठी-पत्थरों से हमला

Bansal sadi
2 weeks ago
खेत में घुसकर 13 वर्षीय बच्चे से मारपीट, बचाने आए पिता पर भी लाठी-पत्थरों से हमला

खेत में घुसकर 13 वर्षीय बच्चे से मारपीट, बचाने आए पिता पर भी लाठी-पत्थरों से हमला

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के बरजांगसर गांव में खेत में घुसकर 13 वर्षीय बच्चे के साथ मारपीट करने और उसे बचाने पहुंचे परिजनों पर हमला करने का मामला सामने आया है। घटना 21 अगस्त की शाम करीब 5:30 बजे की बताई गई है।

बरजांगसर निवासी 45 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र पुरखाराम जाट ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी ने बताया कि उसका 13 वर्षीय बेटा रामदेव खेत में मौजूद था। इसी दौरान तेजाराम पुत्र हड़मानाराम, हड़मानाराम पुत्र मोतीराम और भागूराम पुत्र नथाराम कथित रूप से खेत में प्रवेश कर गए।

आरोप है कि तीनों ने रामदेव के साथ लाठियों और पत्थरों से मारपीट शुरू कर दी। बेटे को बचाने पहुंचे ओमप्रकाश के पिता डूंगरराम पर भी लाठी से हमला करने का आरोप है। शिकायत में हड़मानाराम और भागूराम पर डूंगरराम की छाती पर पत्थर मारकर चोट पहुंचाने का भी आरोप लगाया गया है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर तेजाराम, हड़मानाराम और भागूराम निवासी बरजांगसर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना के कारणों और लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। मामले की जांच एएसआई सुरेश कुमार कर रहे हैं।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: