Khulasa Online
Breaking
• आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा • आज का राशिफल: मेष से लेकर मीन तक, जानें अपना आज का भविष्यफल • भाजपा ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 16-18 अप्रैल तक रहना होगा संसद में मौजूद; महिला आरक्षण के लिए विशेष सत्र; पीएम ने पत्र लिखा • नई सरकार को लेकर हलचल तेज : भाजपा ने शिवराज चौहान को बनाया पर्यवेक्षक; सभी विधायकों को यहां बुलाया • आशा ताई के अंतिम दर्शन को पहुंचे सेलेब्स, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार • होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की नाकाबंदी करेगा अमेरिका, कहा- ईरान को टोल दिया तो रास्ता नहीं मिलेगा; ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा
Arham School
sukhajan
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
mali sani samaj

व्हाट्सऐप पर मिलेगी ई-मित्र की 100 सरकारी सेवाएं, हाय-हेलो लिखकर हो जाएगा काम

rk
1 month ago
व्हाट्सऐप पर मिलेगी ई-मित्र की 100 सरकारी सेवाएं, हाय-हेलो लिखकर हो जाएगा काम


व्हाट्सऐप पर मिलेगी ई-मित्र की 100 सरकारी सेवाएं, हाय-हेलो लिखकर हो जाएगा काम
जयपुर।  ई-मित्र पर मिलने वाली सेवा को मोबाइल (व्हाट्सऐप) पर उपलब्ध कराने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग ने काम तेज कर दिया है। इसके लिए एक आधिकारिक व्हाट्सऐप बिजनेस अकाउंट तैयार कर रहे हैं, जिसके जरिए प्रदेशवासी मोबाइल पर ही 100 से अधिक सरकारी सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे।
इस सेवा के शुरू होने के बाद नागरिकों को किसी वेबसाइट या पोर्टल पर जाने की जरूरत नहीं होगी। विभाग इस सेवा को प्रदेशभर में लागू करने के बाद लोगों के यूजर एक्सपीरियंस (अनुभव) का भी फॉलोअप करेगा। इसके आधार पर सुधार और नई सुविधाएं जोड़ी जाएंगी। बताया जा रहा है कि अगले दो माह में यह लागू हो जाएंगी।
इसके बाद मोबाइल पर विभिन्न सेवाओं का विकल्प मिलेगा। इनमें से अपनी जरूरत के अनुसार सेवा चुनने के बाद जन आधार आधारित सत्यापन किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह व्हाट्सऐप चैट के माध्यम से ही पूरी की जा सकेगी।
जिन सेवाओं में शुल्क लगेगा, उनका सुरक्षित डिजिटल भुगतान भी सीधे व्हाट्सऐप के माध्यम से किया जा सकेगा। उदाहरण के तौर पर बिजली या पानी के बिल का भुगतान करने के लिए लोगों को संबंधित सीआइएन नंबर चुनना होगा और भुगतान प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
हिंदी, अंग्रेजी और राजस्थानी भाषा में भी
राज्य में फिलहाल ई-मित्र प्लेटफॉर्म पर 600 से अधिक सेवाएं उपलब्ध हैं। इनमें से कई प्रमुख सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से व्हाट्सऐप प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा। इसमें वॉयस आधारित सुविधा भी जोड़ी जाएगी, जिससे हिंदी, अंग्रेजी और राजस्थानी भाषा में बोलकर भी सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे।

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: