अपनों की याद में 10 व्हील चेयर की भेंट, मरीजों को मिलेगी सुविधा
खुलासा न्यूज,बीकानेर। आज 27 अगस्त 2026 को स्वर्गीय डॉक्टर अल्ताफ अहमद भूतपूर्व जिला पशुपालन अधिकारी बीकानेर की 33 वीं पुण्यतिथि पर सिद्धिकी परिवार पर अल खिदमत फाउंडेशन की तरफ से जीरिएट्रीक डिपार्टमेंट में 10 व्हील चेयर मरीजों की सेवा हेतु भेंट की गई। इस अवसर पर पीबीएम अधीक्षक डॉक्टर बीसी घिया ,डा वीर बहादुर सिंह, डॉक्टर नवल गुप्ता, डॉ सुभाष गौड , रोटरी क्लब मरुधरा के अध्यक्ष सुधीर भार्गव, सचिव राजीव मिड्ढा, सहायक प्रांत पाल कैलाश कुमावत, रोटेरियन मनोज गुप्ता व परिवार के अन्य सदस्य रमज़ान मुगल,अयान सिद्दीकी, नावेद सिद्दीकी, तारीख कुरैशी, सैयद ताहिर, रेहान आदि उपस्थित रहे। पीबीएम अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली मूलभूत सुविधा हेतु सिद्धकी परिवार व अल खिदमत फाउंडेशन के जावेद सिद्दीकी वह शकील अहमद द्वारा सभी का धन्यवाद पेश किया गया।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ