Khulasa Online
Solar
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश

नाबालिग से गैंगरेप, होटल मालिक समेत 10 गिरफ्तार, रिक्शा ड्राइवर भी पकड़ा

Solar 2
3 months ago
नाबालिग से गैंगरेप, होटल मालिक समेत 10 गिरफ्तार, रिक्शा ड्राइवर भी पकड़ा

नाबालिग से गैंगरेप, होटल मालिक समेत 10 गिरफ्तार, रिक्शा ड्राइवर भी पकड़ा

Solar 4

श्रीगंगानगर। होटल में 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप करने के मामले में अब तक पुलिस 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, इस मामले में होटल भी सीज किया जा चुका है और इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों को भी डिटेन करने में पुलिस लगी हुई है। जांच अधिकारी डीएसपी कैलाशदान देथा की टीम ने शुक्रवार को दो और युवकों को पकड़ लिया। इनमें एक युवक हनुमानगढ़ का रहने वाला है, जबकि दूसरा श्रीगंगानगर का निवासी है। दोनों आरोपियों का शनिवार सुबह मेडिकल करवाया गया। शाम को इन्हें कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

एसपी हरी शंकर ने बताया- होटल के मालिक और दो मैनेजर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर हैं। इनकी रिमांड अवधि रविवार को समाप्त हो रही है, जिसके बाद इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस को इन आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच में अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की गिरफ्तारियां हो रही हैं। इस रैकेट में बच्ची को बेचने वाले रिक्शा चालक सहित अन्य आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस इस पूरे गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में तेजी से छापेमारी कर रही है। नाबालिग लड़की की सुरक्षा और उसके स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। मामले की जांच गहनता से जारी है।

Solar 3

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: