Khulasa Online
TM Jewellers
Breaking
• अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के बीच भारत सरकार ने इमरजेंसी पावर किया इस्तेमाल, देश की सभी ऑयल रिफाइनरी कंपनियों को जारी किया ये बड़ा आदेश • ईरान ने इजराइल के खिलाफ मिसाइलों की 22वीं खेप दागी, कुवैत में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर भी हमला, सुसाइड ड्रोन से बनाया निशाना • बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर बैन लगाएगी सरकार, ऐसा करने वाला यह देश का पहला राज्य, पैरेंट्स की परमिशन जरूरी • यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम जारी, राजस्थान के अनुज बने टॉपर, तीसरे प्रयास में हासिल की पहली रैंक • वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश:दोनों पायलट की मौत • अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के बीच भारत सरकार ने इमरजेंसी पावर किया इस्तेमाल, देश की सभी ऑयल रिफाइनरी कंपनियों को जारी किया ये बड़ा आदेश • ईरान ने इजराइल के खिलाफ मिसाइलों की 22वीं खेप दागी, कुवैत में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर भी हमला, सुसाइड ड्रोन से बनाया निशाना • बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर बैन लगाएगी सरकार, ऐसा करने वाला यह देश का पहला राज्य, पैरेंट्स की परमिशन जरूरी • यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम जारी, राजस्थान के अनुज बने टॉपर, तीसरे प्रयास में हासिल की पहली रैंक • वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश:दोनों पायलट की मौत

बीकानेर : रामझरोखा कैलाशधाम में मनाएंगे महाशिवरात्रि महोत्सव, 24 घंटे चलेगा अनुष्ठान

2 weeks ago
बीकानेर : रामझरोखा कैलाशधाम में मनाएंगे महाशिवरात्रि महोत्सव, 24 घंटे चलेगा अनुष्ठान

बीकानेर : रामझरोखा कैलाशधाम में मनाएंगे महाशिवरात्रि महोत्सव, 24 घंटे चलेगा अनुष्ठान
रुद्रपूजा का बड़ा महत्व, शामिल होने से मिलती है सकारात्मक ऊर्जा : श्री सरजूदास जी महाराज
बीकानेर। रविवार को सुजानदेसर स्थित रामझरोखा कैलाशधाम में महाशिवरात्रि महोत्सव पर पूरे 24 घंटे अनुष्ठान चलेगा। रामझरोखा कैलाशधाम के पीठाधीश्वर श्री सरजूदास जी महाराज ने बताया कि 15 फरवरी को प्रात: 6 बजे महाशिवरात्रि महोत्सव के अनुष्ठान प्रारंभ होंगे जो अगले दिन सोमवार सुबह ६:30 तक जारी रहेंगे। रविवार सुबह गुरु पूजन, शिव पूजन के बाद दिनभर मंत्र जाप तथा शाम को 7:30 बजे से प्रथम प्रहर की पूजा शुरू होगी और चारों प्रहर की पूजा सोमवार सुबह 4:30 बजे सम्पन्न होगी। इसके बाद 6:00 बजे महानीराजन आरती और  महाशिवरात्रि व्रत समर्पण तथा प्रसाद वितरण कार्यक्रम होगा। राष्ट्रीय संत श्री सरजूदास जी महाराज ने कहा कि रूद्र पूजा या महाशिवरात्रि पूजा भगवान शिव के सम्मान में की जाने वाली पूजा है। महाशिवरात्रि के दिन रूद्र पूजा का बड़ा महत्व है। रूद्र पूजा से वातावरण में सकारात्मकता और पवित्रता का उदय होता है। पूजा में बैठने से और मंत्रों को सुनने से मन सहज ही गहन ध्यान में उतर जाता है।

 

बाबा भोलेनाथ की बारात व महाप्रसादी का होगा आयोजन 


बीकानेर। महाशिवरात्रि के पर्व पर रविवार को महाशिवरात्रि महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान बाबा भोलेनाथ की बारात निकाली जाएगी। बारात शाम 6.30 बजे अपामति हनुमान जी से रवाना होकर आचार्यो का मौहल्ला विश्वजीत महादेव मंदिर चौंखूटी फाटक के पास पहुंचेगी। इस अवसर पर शाम 7.30 से महाप्रसादी का भी आयोजन रखा गया है। जिसमें सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है। 

BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: