Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम जारी, राजस्थान के अनुज बने टॉपर, तीसरे प्रयास में हासिल की पहली रैंक

rk
1 month ago
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम जारी, राजस्थान के अनुज बने टॉपर, तीसरे प्रयास में हासिल की पहली रैंक

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम जारी, राजस्थान के अनुज बने टॉपर, तीसरे प्रयास में हासिल की पहली रैंक

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस बार कुल 958 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है। खास बात यह रही कि राजस्थान के लिए यह परिणाम गर्व का क्षण लेकर आया है। कोटा के पास स्थित छोटे से कस्बे रावतभाटा के 26 वर्षीय अनुज अग्निहोत्री ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में पहला स्थान हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इस मौके पर उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां को दिया है। 

मां को दिया सफलता का श्रेय
सेवा परीक्षा में पहला स्थान हासिल करने के बाद अनुज अग्निहोत्री ने कहा कि उनकी मां हमेशा से उनकी प्रेरणा रही हैं। उन्होंने ही उन्हें लोगों की सेवा करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया। 

'माता-पिता ने किया सपोर्ट'
अनुज बताते हैं कि शुरुआत में उन्हें अपने जीवन का स्पष्ट लक्ष्य नहीं पता था, लेकिन वे हमेशा से यह जानते थे कि उन्हें लोगों की सेवा करनी है और समाज के बड़े वर्ग पर सकारात्मक प्रभाव डालना है। वर्ष 2017 में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू करने के कुछ समय बाद उन्हें महसूस हुआ कि बदलाव लाने के लिए अधिकार और जिम्मेदारी भी जरूरी होती है। इसके बाद उन्होंने अपने माता-पिता से चर्चा की और सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: