Khulasa Online
Breaking
• राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • बड़ी खबर: बिल्डिंग में लगी भीषण आग, नौ लोगो की मौत,कुछ के सिर्फ कंकाल मिले • हादसा: तेज आंधी में डूबा क्रूज, 9 की मौत, कई अब भी लापता • बीकानेर में दर्दनाक हादसा: पशु से टकराई बाइक, युवक की मौत • निगहबानी के साथ आत्मनिर्भरता भी : ऐसी एंटी शिप मिसाइल बना रहा भारत, जिसकी रफ्तार जानकर दुश्मन रह जाएंगे हैरान!
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

नवाचारी मॉडल पर मिलेंगे 10-10 हजार रूपए, सिंथेसिस के तीन विद्यार्थी इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए चयनित

rk
2 months ago
नवाचारी मॉडल पर मिलेंगे 10-10 हजार रूपए, सिंथेसिस के तीन विद्यार्थी इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए चयनित

नवाचारी मॉडल पर मिलेंगे 10-10 हजार रूपए, सिंथेसिस के तीन विद्यार्थी इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए चयनित

सिंथेसिस प्रीफाऊन्डेशन सीईओ कनिका बजाज ने बताया कि भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा वर्ष 25-26 में इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित बाल वैज्ञानिकों की सूची जारी कर दी गई है। उनमें संस्थान की कक्षा 10 वीं से रितु कँवर राठौड़, कक्षा 9वीं से राजदीप माहर व नैतिक कुमार चयनित हुए है। 
विभाग की ओर से कक्षा 6़ से 12 तक के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक रचनात्मक सोच का विकास करने के लिए यह अवार्ड दिया जाता है। इसमें निजी व सरकारी विद्यालयों से पांच-पांच प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। विभाग की ओर से चयनित विद्यार्थियों को 10-10 हजार की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। विदित रहे कि इंस्पायर अवार्ड में चयनित हर बाल वैज्ञानिक को अपने दिए गए आइडिया पर खुद का मॉडल तैयार करने होते हैं जिसमें संस्थान से रितु का मॉडल पराली से कागज बनाने पर आधारित है जिसमें पराली को जलाने के बजाय इसका उपयोग कागज बनाने में किया जा सकता है और प्रदूषण से भी बचा जा सकता है। इसी तरह नैतिक का मॉडल भीड-भाड़ इलाकों में स्टैटिक टाइल लगाना है, राजदीप का मॉडल पहाड़ी इलाकों में एक्सीडेंट से बचने के लिए मोषन सेंसर पर आधारित है जिससे पहाड़ी क्षेत्रों में पर्यटक मोशन सेंसर की मदद से आसानी से गाड़ी चला सकते हैं। उनके तैयार किए मॉडल को जिला स्तरीय प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जाएगा। जिला स्तर पर चयनित मॉडल में से 10 फीसदी मॉडल का राज्य स्तर पर तथा राज्य स्तर पर चयनित मॉडल में से 10 फीसदी का राष्ट्रीय स्तर पर चयन किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित बाल वैज्ञानिकों के मॉडल राष्ट्रपति भवन में आयोजित प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए जाएंगे। राज्य से 60 बाल वैज्ञानिक राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होंगे।
    तीनों विद्यार्थियों ने बताया कि इस मॉडल को बनाने की प्रेरणा सिंथेसिस प्री-फाउण्डेशन इंचार्ज इंजीनियर चिरायु सारवल सर से मिली। इस अवसर पर संस्थान के निदेशकों ने विधार्थियों को सैद्धांतिक शिक्षा के अलावा प्रायोगिक शिक्षा में भी उत्साह से भाग लेने के लिए मोटीवेट किया।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: