Khulasa Online
TM Jewellers
surender singh
monti makkad
kanta suthar
hari om yadav
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bharti

फ्लाइंग टीम ने कोटा-बीकानेर रूट की रोडवेज बस के सारथी से अवैध टिकट बरामद किए, टिकट मशीन छोडक़र फरार हुआ

Bansal sadi
6 months ago
फ्लाइंग टीम ने कोटा-बीकानेर रूट की रोडवेज बस के सारथी से अवैध टिकट बरामद किए, टिकट मशीन छोडक़र फरार हुआ

फ्लाइंग टीम ने कोटा-बीकानेर रूट की रोडवेज बस के सारथी से अवैध टिकट बरामद किए, टिकट मशीन छोडक़र फरार हुआ 

कोटा रोडवेज डिपो की कोटा-बीकानेर रूट की बस में टिकट के अवैध गोरखधंधे का मामला सामने आया है। अजमेर की फ्लाइंग टीम ने बस सारथी के पास से 15 से ज्यादा अवैध टिकट बरामद किए है।

पूछताछ के दौरान बस सारथी बस और टिकट मशीन (ETIM) छोड़कर फरार हो गया। अजमेर डिपो के कर्मचारी ने कोटा आकर टिकट मशीन (ETIM) को जमा करवाया।

कोटा रोडवेज के चीफ मैनेजर अजय मीणा ने बताया की कोटा डिपो की बस शुक्रवार को बीकानेर से कोटा आ रही थी।

रास्ते में अजमेर फ़्लाइंग (CBS) ने बस को चेक किया होगा। बस सारथी हितेश यादव के पास 15-20 एक्स्ट्रा टिकट मिले हैं। ये उसने बुकिंग एजेंट से लिए या अन्य जगह से इस बारे में पता नहीं चला है।

अजमेर फ्लाइंग टीम ने 2-3 घंटे उससे पूछताछ की लेकिन उसने कुछ नहीं बताया, जिसके बाद से बस सारथी भाग गया। कैश व टिकट मशीन (ETIM) अजमेर रोडवेज के कर्मचारी ने कोटा आकर जमा करवाए है। उसको रूट ऑफ कर दिया है। सोमवार तक ब्लैक लिस्ट भी करेंगे। मामले में FIR अजमेर वाले करवाएंगे।

खाना खाने गया, वापस नहीं लौटा

अजमेर डिपो CBS प्रभारी अरुण मेहरा ने बताया कि मुख्यालय से शिकायत मिली थी, जिसके बाद बस को चेक किया गया। बस सारथी के पास अवैध टिकट मिले। ये टिकट मशीन (ETIM) से कटे हुए नहीं थे।

डिपो में पूछताछ चल रही थी। बस सारथी हितेश यादव खाना खाकर आने की कहकर चला गया। फिर वापस नहीं आया। अभी इसकी जांच चल रही है। FIR भी दर्ज करवाएंगे।

यात्री ने टिकट दिखाया, तब चला पता

रोडवेज सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बस में सवार किसी यात्री का बैग गाड़ी में छूट गया था। यात्री ने अजमेर डिपो में सम्पर्क किया। स्टाफ को बस का टिकट दिखाया। टिकट देखते ही स्टाफ के होश उड़ गए।

स्टाफ ने फ़्लाइंग दस्ते को इसकी सूचना दी। फ़्लाइंग टीम ने रास्ते में गाड़ी रुकवाकर चेकिंग की। तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। बताया जा रहा है की बस सारथी हितेश यादव दो महीने से कोटा बीकानेर रूट पर चल रहा था।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: