Khulasa Online
Breaking
• बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बीकानेर: अचानक पैर फिसल कर गिरा व्यक्ति, टांके में डूबने से हुई मौत • बड़ी खबर: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, 3 को सुरक्षित निकाला गया • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti

राजस्थानी भाषा को राजभाषा बनाना व 8वीं अनुसूची में शामिल करना अब जनभावना का प्रश्न: डॉ. कुमार गणेश

rk
2 months ago
राजस्थानी भाषा को राजभाषा बनाना व 8वीं अनुसूची में शामिल करना अब जनभावना का प्रश्न: डॉ. कुमार गणेश


राजस्थानी भाषा को राजभाषा बनाना व 8वीं अनुसूची में शामिल करना अब जनभावना का प्रश्न: डॉ. कुमार गणेश
बीकानेर। देश के ख्यातिप्राप्त अंक-ज्योतिषी एवं प्रख्यात विचारक डॉ. कुमार गणेश के बीकानेर प्रवास के दौरान आज राजस्थानी मोट्यार परिषद, बीकानेर के प्रतिनिधिमंडल ने उनके निवास पर भेंट कर राजस्थानी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने व राजस्थान राज्य में राजस्थानी भाषा को राजभाषा बनाने की मांग को लेकर विस्तृत चर्चा की।
इस अवसर पर डॉ. कुमार गणेश ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाना केवल एक सांस्कृतिक विषय नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की जनभावना, पहचान और स्वाभिमान से जुड़ा हुआ प्रश्न है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि अब इस विषय में और विलंब उचित नहीं है।
उन्होंने राजस्थानी भाषा आंदोलन से जुड़े संगठनों के प्रयासों की सराहना करते हुए हर स्तर पर सहयोग देने का आश्वासन दिया और कहा कि यह आंदोलन अब निर्णायक चरण में है, जिसमें समाज के हर वर्ग को एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करनी होगी।
गौरतलब है कि डॉ. कुमार गणेश देशभर में एक प्रतिष्ठित अंक-ज्योतिषी होने के साथ-साथ एक प्रखर चिंतक एवं लेखक भी हैं, जिनकी सलाह अनेक राष्ट्रीय स्तर के व्यक्तित्व लेते रहे हैं।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में एडवोकेट हिमांशु टाक, राजेश चौधरी, प्रशांत जैन, एडवोकेट राजेश कड़वासरा, कमल किशोर मारू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: