Khulasa Online
Breaking
• सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार • सुप्रीम कोर्ट सख्त: खतरनाक कुत्तों को दे मौत का इंजेक्शन! अधिकारियों को दिए निर्देश • NEET पेपर लीक मामले में पुणे का केमेस्ट्री प्रोफेसर गिरफ्तार, CBI ने बताया मास्टरमाइंड • मौसम अपडेट: मानसून तय समय से पहले देगा दस्तक, जाने राजस्थान में कब होगी झमाझम बारिश • बड़ी खबर: NEET परीक्षा 2026 रद्द, 22 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा, दोबारा होगा पेपर! • राजस्थान में सस्ती बिजली पर संकट: सोलर ओवरफ्लो से लाखों यूनिट बिजली बेकार
Arham School
jeevan raksha
Sambhav Hospital
Bansal Group
Bharti
Trade Fair

षडय़ंत्रपूर्वक फर्जी व बनावटी कुटरचित मुख्तारनामा तैयार कर जमीन हड़पी

rk
Yatra.com
3 months ago
षडय़ंत्रपूर्वक फर्जी व बनावटी कुटरचित मुख्तारनामा तैयार कर जमीन हड़पी


षडय़ंत्रपूर्वक फर्जी व बनावटी कुटरचित मुख्तारनामा तैयार कर जमीन हड़पी
बीकानेर।  जमीनों की बढ़ती कीमतों के चलते प्रवासी लोगों की जमीनों  पर भूमाफियों की नजर बनी हुई  जो एक जमीन को बेचान करने में सक्रिय है। ऐसा ही एक और मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव ने बताया कि आड़सर बास निवासी व दिल्ली प्रवासी 63 वर्षीय संजू देवी पुत्री लक्ष्मीदेवी पत्नी निर्मल कुमार ओसवाल ने अनवर अली पुत्र हजारीखां कांता खतुरिया कॉलोनी बीकानेर, नरेंद्र डेलू पुत्र अमराराम जंभेश्वरनगर बीकानेर, मुकेश स्वामी पुत्र महावीरप्रसाद स्वामी श्रीडूंगरगढ़, अंकित पुत्र रामावतार धामा निवासी पवनपुरी बीकानेर, मनोज कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार प्रजापत चूरू व एक महिला जिसके नाम की जानकारी नहीं है, के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि उसकी माता लक्ष्मीदेवी पत्नी नेमीचंद लूणियां का जैतासर की रोही में खेत खसरा नबंर 474 में 5.2500 हेक्टेयर खेत है। माता उसके भाई विनोद व किशन के साथ विराटनगर, नेपाल में रहती थी। जिनका 21 जुलाई 1995 को विराटनगर नेपाल में ही मृत्यु हो गई। उनके वारिस सभी अलग अलग जगह रहते थे, तो मृत्यु के बाद भूमि का नामान्तरण दर्ज नहीं करवा पाए। 2 अक्टूबर 2025 को जब परिवादिया ने खेत की जमाबंदी ऑनलाइन निकलवाई तो जानकारी मिली की खेत का राजस्व रिकार्ड में विक्रय का नामान्तरण मुकेश स्वामी पुत्र महावीरप्रसाद स्वामी, अंकित धामा पुत्र रामावतार धामा पवनपुरी बीकानेर, मनोज कुमार पुत्र सुरेंद्र कुमार प्रजापत चूरू खातेदार के नाम अलग अलग विक्रयपत्र में दर्ज था। परिवादिया ने बताया कि वह दिल्ली रहती है और उसने वकील के जरिए पता किया तो जानकारी मिली की आरोपियों ने एक महिल ने स्वयं को लक्ष्मीदेवी बताते हुए षडय़ंत्रपूर्वक फर्जी व बनावटी कुटरचित मुख्तारनामा तैयार कर मेरी माता की खातेदारी कृषि भूमि को मुख्तारनामा के माध्यम से 24 सितंबर 2025 को तीन अलग अलग विक्रयपत्र करवा दिए है। वहीं अंकित धामा ने इस पर एचडीएफसी बैंक से लोन भी ले लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई मोहनलाल को सौंप दी है।

Sanskar
BC

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: